सीहोर। सोमवार को संकल्प वृद्ध आश्रम पहुंचकर श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने बुजुर्ग को भक्ति मार्ग पर चलने के लिए रामचरित्र मानस रामायण ग्रंथ सहर्ष भेट किया। संकल्प वृद्ध आश्रम अवलोकन के दौरान श्रीमती राय के साथ सामाजिक न्याय विभाग दिव्यांग कल्याण आयुक्त डॉ अजय खेमरिया और सामाजिक न्याय विभाग दिव्यांग कल्याण के जिला उपसंचालक महेश कुमार यादव भी उपस्थित रहे। बच्चों के द्वारा संकल्प वृद्ध आश्रम में जीवन यापन के लिए छोड़े गए बुजुर्ग ने रामचरितमानस ग्रंथ पाकर हृदय से श्रीमती राय का आभार व्यक्त किया।
निराश्रित वृद्ध जनों को खाद्य सामग्री उपहार भेंट करने सैकड़ा खेड़ी स्थित संकल्प वृद्ध आश्रम में समाज सेविका श्रीमती अरुणा सुदेश राय पहुंची थी। उन्होंने आश्रम का अवलोकन किया और वृद्धजनों का हाल-चाल जानकर सामग्री भेंट कर वृद्धि जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
एक बुजुर्ग ने भक्ति मार्ग पर चलने के लिए रामचरितमानस ग्रंथ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। समाज सेविका श्रीमती राय ने सभी सहयोगियों को वापस घर चलने के लिए कहा और श्रीमती राय 15 मिनट बाद वापस संकल्प वृद्ध आश्रम पहुंची और बुजुर्ग को रामचरितमानस रामायण ग्रंथ प्रदान किया। श्रीमती राय ने संकल्प वृद्ध आश्रम संचालक से बुजुर्गों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों के चल रहे इलाज की जानकारी भी प्राप्त की।
उन्होंने वृद्ध महिला पुरुषों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और किसी भी प्रकार की कोई चिंता नहीं करने का आश्वासन दिया।

0 Comments