सीहोर रेलवे स्टेशन के पास लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


सीहोर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कुबेरेश्वर धाम जा रहे एक युवक के साथ मारपीट कर उसका बैग, मोबाइल, नकदी और जरूरी दस्तावेज लूट लिए थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


Post a Comment

0 Comments