सीहोर । विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पर्यावरण प्रेमी सुदेश राय की प्रेरणा से अब विधानसभा क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भी जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण को महत्व दे रहे हैं इसी श्रेणी में सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष भाजपा नेता एलम सिंह दांगी ने अपने जन्म दिवस शुक्रवार को किसी भी प्रकार का शोर शराबा नहीं करते हुए अपने समर्थकों के साथ विधायक सुदेश राय की विशेष उपस्थिति में शाहपुर कोडिया स्थित गौशाला परिसर में 101 पौधो का रोपण किया और ग्रामीण जनों को पर्यावरण संरक्षण अधिक से अधिक पौधारोपण पूर्व जन्म दिवस पर फिजूल खर्ची नहीं करने का पुनीत पावन संदेश दिया। जन्मदिवस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता एलम सिंह दांगी ने कहा कि विधायक जी की प्रेरणा से"एक पौधा प्रकृति के नाम एक संकल्प हरियाली के साथ कार्यक्रम हमारे द्वारा रखा गया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के विधायक जी के अभियान को सार्थक किया।
कार्यक्रम में शामिल रहे विधायक सुदेश राय,सरपंच रमेश मेवाड़ा, सचिव अखिलेश मेवाड़ा, अभिषेक मेवाड़ा सहित विभिन्न ग्राम पंचायत के सरपंचो पचों भाजपा कार्यकर्ताओं ग्रामीणजनों ने सरपंच संघ जिला अध्यक्ष एलम सिंह दांगी को जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाएं दी और पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागी बने। बधाई शुभकामनाओं का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments