विशेष लोक अदालत में 29 प्रकरणों का हुआ निराकरण 01 करोड़ 11 लाख रूपये से अधिक समझौता राशि जमा


सीहोर, 18 जुलाई, 2026  प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री संजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय सहित सभी तहसील न्यायालयों में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम अंतर्गत चेक बाउंस के न्यायालय में वर्षों से लंबित एवं प्री लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति और सुलह समझौते के आधार पर किया गया।

  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने बताया कि विशेष लोक अदालत में चैक बाउंस के प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला एवं तहसील स्तर पर कुल 09 खंडपीठों का गठन किया गया था। विशेष लोक अदालत में न्यायालय में लंबित कुल 46 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गए, जिनमें से 29 प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति से समझौते कराये गए और समझौता राशि 01 करोड़ 11 लाख 56 हजार 821 रूपये जमा कराई गई।


 



Post a Comment

0 Comments