आज जूनियर टीम के गठन के लिए चर्च मैदान पर ट्रायल सीहोर क्लब ने रोमांचक मुकाबले में सीहोर क्लब ने एमजी क्लब को 2-1 से हराया


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जारी प्रतियोगिता के अंतर्गत शुक्रवार की शाम को एक रोमांचक मुकाबले सीहोर क्लब ने सीहोर एमजी क्लब को 2-1 से हराया। इस मैच में सीहोर क्लब की ओर से अंतिम समय में आदित्य ने शानदार गोल किया। वहीं शनिवार की शाम को चार बजे आगामी दिनों में जूनियर राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय फुटबाल टीम की ट्रायल का आयोजन जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जाएगा।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार की शाम को खेले गए कांटे के मुकाबले में सीहोर क्लब ने एमजी क्लब पर 2-1 से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में सीहोर क्लब की ओर से दीपक-आदित्य ने 1-1 गोल के अलावा एमजी क्लब की ओर से वंश ने 1 गोल किया। इसके अलावा मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी दिनों में होने वाली जूनियर टीम के लिए 18 जुलाई को शहर के चर्च मैदान पर ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 साल से 17 साल की आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल रहेंगे। इसको लेकर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने ट्रायल के लिए एक समिति का गठन किया है।


Post a Comment

0 Comments