सीहोर। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल भैया का गुरुवार, 16 जुलाई को सीहोर आगमन हुआ। श्री अजय सिंह राहुल भैया का नगर आगमन पर मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के वरिष्ठजनों के निवास पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम जानना था। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। आज सुबह 9:30 बजे अजय सिंह राहुल भैया का सेकडा खेड़ी बाईपास पर आगमन हुआ। यहाँ बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गगनभेदी नारों और फूल-मालाओं के साथ उनका ऐतिहासिक और जोरदार स्वागत किया। राहुल भैया सुबह 10:00 बजे धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर के निवास पर सीहोर और इछावर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ जनों और सक्रिय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों और कांग्रेस नेताओं के निवास पर जाकर व्यक्तिगत भेंट की, तत्पश्चात सुबह 10:30 बजे राजेश भुरा यादव के निवास पहुंचे, सुबह 11:00 बजे ओमदीप राठौर के निवास पर पहुंचे और उनकी कुशलक्षेम जानी, सुबह 11:15 बजे कलीमुद्दीन कुरैशी के निवास पर पहुंचकर चर्चा की। इसके पश्चात दोपहर 11:30 बजे अजय सिंह राहुल भैया जिला कांग्रेस कार्यालय जिनके मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के विशेष आतिथ्य में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरज नारायण जलोदिया, विष्णु प्रसाद राठौर, महेश दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, मूलचंद राठौर, प्रीतम लाल चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, रमेश गुप्ता, धर्मेंद्र ठाकुर, महेन्द्र सिंह चौहान, जफरलाला, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, हफीज चौधरी, देवेन्द्र ठाकुर, अरूण राय, मारुति राव, एस. कुमार राठौर, मुकेश ठाकुर, नरेन्द्र खंगराले, के.के. रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चांडक, संतोष मालवीय, राहुल ठाकुर, पंकज शर्मा, यश यादव, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, तनिश त्यागी, अक्षत सेंगर, अनुभव सेन, विवेक टांक, प्रवेश परिहार, दिग्विजय मेवाड़ा, अनुज विष्णु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाद के दौरान राहुल भैया ने कार्यकर्ताओं में नया जोश फूंकते हुए एकजुटता के साथ जनता के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अपने अगले पड़ाव आष्टा के लिए प्रस्थान कर गए।

0 Comments