सीहोर। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक राहुल भैया अजय सिंह शनिवार को सीहोर प्रवास के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमदीप सिंह के निवास पर पहुंचे। यहां उनके पुत्र हर्षदीप सिंह एवं पुत्रवधू माया सिंह ने तिलक लगाकर एवं आत्मीय स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर, प्रतिपक्ष नेता विवेक राठौर, ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष ओम वर्मा, सहकारी नेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूरज नारायण जलोदिया, पंडित राममूर्ति शर्मा, ईश्वर सिंह चौहान, आशीष गेहलोत, राजेन्द्र वर्मा, योगेन्द्र राय, राजीव मिश्रा (एडवोकेट), मुकेश ठाकुर, शरद मोदी सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान राहुल भैया अजय सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठनात्मक एकता सबसे महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

0 Comments