न्यायालय परिसर की गरिमा, अनुशासन और वकीलों का आचरण न्याय व्यवस्था का मुख्य आधार-वरिष्ठ अभिभाषक श्री उपाध्याय वरिष्ठ अभिभाषकों ने नवीन अभिभाषकों के साथ अपने अनुभव सांझा किए जिला अभिभाषक संघ ने किया अखिल भारतीय बार परीक्षा के नवीन युवा अभिभाषकों का सम्मान


सीहोर। शहर के न्यायालय परिसर में जिला अभिभाषक संघ के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अनिल पारे की अध्यक्षता में अखिल भारतीय बार परीक्षा के नवीन युवा अभिवक्ताओं को वरिष्ठ अभिभाषागण द्वारा बैंड पहनाकर तथा पेन प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अभिभाषक एनपी उपाध्याय और जीके उपाध्याय ने युवा वकीलों को संबोधित करते हुए कहाकि न्यायालय परिसर की गरिमा, अनुशासन और वकीलों का आचरण न्याय व्यवस्था का मुख्य आधार हैं, जिसे बनाए रखना हर युवा और वरिष्ठ अधिवक्ता का पवित्र कर्तव्य है।

इस मौके पर एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ अभिभाषकों का सम्मान किया गया। इसमें एनपी उपाध्याय, जीके उपाध्याय आदि शामिल है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अभिभाषकों ने नवीन अभिभाषकों के साथ अपने अनुभव सांझा किए। जिला अभिभाषक संघ सीहोर में वरिष्ठ अभिभाषकगण का शाल श्रीफल, धार्मिक ग्रंथ भेट कर एवं पुष्पहार पहना कर किया गया। कार्यक्रम में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अनिल पारे द्वारा कार्यक्रम की भूमिका व्यक्त की एवं वरिष्ठ अभिभाषक नर्मदाप्रसाद उपाध्याय ने अपने आशीर्वचन सभी कनिष्ठ अभिभाषकगणों को प्रदान किया तथा कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ के सचिव तरूण सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया एवं अंत में आभार प्रदर्शन सहसचिव सतपाल सिंह सोलंकी द्वारा व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments