सीहोर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर भारतीय डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। विभाग इस वर्ष भी बहनों की राखियों को देश और विदेश तक सुरक्षित, समयबद्ध एवं सबसे किफायती दरों पर पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। विदेशों में राखी भेजने की सुविधा मात्र ₹185 से प्रारंभ की गई है।
डाक विभाग द्वारा राखियों को स्पेशल मेल के रूप में प्राथमिकता के साथ भेजा जाएगा, ताकि बहनों का स्नेह और प्यार समय पर उनके भाइयों तक पहुंच सके।
विदेश में राखी भेजने के इच्छुक सीहोर नगर पालिका क्षेत्र के नागरिक मोबाइल नंबर 7024253290, आष्टा नगर पालिका क्षेत्र के नागरिक 6269992641 तथा भेरूंदा नगर पालिका क्षेत्र के नागरिक 6263532004 पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग का प्रतिनिधि घर से ही राखी प्राप्त करेगा तथा बुकिंग की रसीद भी उपलब्ध कराएगा।
वहीं, देश के किसी भी हिस्से में राखी भेजने के लिए नागरिक अपने क्षेत्र के पोस्टमैन से संपर्क कर घर-घर संग्रह (डोर-टू-डोर कलेक्शन) सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
भारतीय डाक विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर विभाग की विश्वसनीय, सुरक्षित एवं किफायती डाक सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि प्रेम और विश्वास का यह अनमोल बंधन समय पर अपनों तक पहुंच सके।

0 Comments