महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व के अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं गुरुओं का सम्मान



शासन के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनांक 29 जुलाई 2026 को महर्षि सांदीपनि गुरु पर्व पर चर्च ग्राउण्ड जिला खेल और युवा कल्याण विभाग बैडमिन्टन हॉल सीहोर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान करना तथा गुरु के प्रति आदर, ज्ञान एवं संस्कारों के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना। कार्यक्रम के अंतर्गत कुश्ती, खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, लगभग 140 खिलाडिय़ों ने बढ़-चढक़र सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया साथ ही इस अवसर पर चर्च ग्राउण्ड खेल मैदान में पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, श्रीमती रूबिका देवान द्वारा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री नितिन शर्मा, विक्रम अवार्डी (पावर लिफ्टिंग), श्री सुयश कनौजिया, अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, श्री लोकेश परमार, राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों का शॉल, श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया। साथ ही माँ सरस्वती एवं महर्षि सांदीपनि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती रूबिका देवान, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, सीहोर, श्री नितिन शर्मा, विक्रम अवार्डी (पावर लिफ्टिंग), श्री सुयश कनौजिया, अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, श्री लोकेश परमार, राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी, श्री प्रमोद सिंह उइके, समन्वयक सीहोर, श्री जितेन्द्र वर्मा, समन्वयक आष्टा, श्रीमती सुजाता कुशवाहा, समन्वयक भैरूंदा, श्रीमती आशा मोथला, समन्वयक इच्छावर, श्री सीताराम शर्मा, समन्वयक बुधनी, श्री रसूल अहमद सिद्धिकी, हॉकी प्रशिक्षक अफशा अहमद एवं समस्त स्टाफ, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने गुरु-शि -शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाडिय़ों, विद्यार्थियों को अपने गुरुओं के प्रति सदैव सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव बनाए रखने का संदेश

दिया ।

श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा, समन्वयक आष्टा द्वारा कार्यक्रम के समापन पर सभी गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ सम्पन्न किया ।


Post a Comment

0 Comments