मानव अधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक ने किया कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण


सीहोर, 08 जुलाई, 2026    मानव अधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चंद्र ने सीहोर स्थित कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां देखीं और कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, संगीत कक्ष, कंप्यूटर कक्ष एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत बालिकाओं से संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments