सीहोर। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन वातावरण से परिचित कराने के उद्देश्य से शासकीय विधि महाविद्यालय, सीहोर में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षारम्भ एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस सीहोर के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने विद्यार्थियों को विधिक शिक्षा के महत्व, नैतिक मूल्यों तथा अनुशासित विद्यार्थी जीवन पर प्रकाश डालते हुए सफलता के लिए सतत अध्ययन एवं सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधि महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजकुमार साहू ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी तथा उन्हें महाविद्यालय की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित परामर्श प्राप्त करने के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. दिनेश धनगर, ग्रंथपाल डॉ. राकिब अहमद, सहायक प्राध्यापक महेंद्र बघेल, सहायक प्राध्यापक दुष्यंत कौल तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. नूपुर राय गोयल सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित

0 Comments