नारी शक्तियों द्वारा योग शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न जनप्रतिनिधियों ने की योग सेवा की सराहना


नगर में नारी शक्तियों द्वारा आयोजित योग शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री सुरेश राय जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीय श्रीमती अरुण राय जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी महोदया सुश्री शीलू शर्मा द्वारा की गई। नृत्य प्रस्तुति चित्राशी यादव ,सुनयना रावत बालिकाओं द्वारा की गई


समारोह में लगभग 50 से अधिक गणमान्य नागरिकों एवं योग साधकों की उपस्थिति में योग शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षिका छाया यादव ने योग के महत्व, उसके वैज्ञानिक लाभ तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने की आवश्यकता पर सरल एवं प्रेरणादायक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने योग के कर्म, उद्देश्य एवं जीवन में उसकी उपयोगिता को विस्तारपूर्वक समझाते हुए संक्षिप्त एवं सारगर्भित जानकारी साझा की।


उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2007 से योग से जुड़ी हुई हैं। अब तक उन्होंने सीहोर जिले के अनेक स्थानों पर निःशुल्क योग प्रशिक्षण देकर हजारों लोगों को योग से जोड़ने का कार्य किया है। वर्तमान में भी उनके द्वारा नियमित योग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे अनेक लोग योग का लाभ प्राप्त कर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।


मुख्य अतिथि अरुणा राय भाभी जी ने योग शिक्षकों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की श्रेष्ठ जीवनशैली है।


एवं श्रीमती अरुण राय जी ने योग प्रशिक्षिका छाया यादव के समर्पण, सेवा भावना एवं समाज में योग के प्रति जनजागरण के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छाया यादव निरंतर निस्वार्थ भाव से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।


कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सोनी शर्मा द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक, अनुकरणीय एवं सफल बताते हुए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


Post a Comment

0 Comments