प्रधानमंत्री ने विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत युवाओं से संवाद किया



सीहोर 27 जुलाई 2027 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के प्रतिभागियों से संवाद किया। कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री बाला गुरु के. तथा में माय भारत सीहोर की निदेशक सुश्री निक्की राठौर सहित माय भारत के अनेक वॉलिंटियर इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े।


उल्लेखनीय है कि माय भारत के माध्यम से कार्यान्वित किया जा रहा विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए तैयार किया गया है। जिसमें भारत के सीमावर्ती गांवों को राष्ट्र के पहले गांवों के रूप में माना जाता है और उन्हें विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार बनाया जाता है।


विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 का आयोजन दो चरणों में 4 जून से 30 जून 2026 तक किया गया। इसमें लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट गांवों को शामिल किया गया। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले 400 से अधिक युवा प्रतिभागियों का चयन एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तीन लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रतिभागियों ने स्थानीय समुदायों के साथ रहकर स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं पर जागरूकता अभियान, युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, लघु पंचायत मॉडल सिमुलेशन, स्थानीय कारीगरों के साथ बातचीत और रणनीतिक महत्व के संस्थानों का दौरा जैसी गतिविधियों में भाग लिया। इस कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य, सांस्कृतिक विरासत और विकास संबंधी आकांक्षाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान किया साथ ही सामुदायिक भागीदारी, राष्ट्रीय एकता और सीमावर्ती गांवों के रणनीतिक महत्व की गहरी समझ को बढ़ावा दिया।


Post a Comment

0 Comments