बच्चों के लिए शहीद स्मारक परिसर में बनाएंगे लाइब्रेरी और मल्टीपरपज कम्युनिटी हॉल कारगिल दिवस कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय ने की घोषणा


सीहोर। विधायक सुदेश राय ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर रविवार को गरीब बच्चों के लिए बड़ी घोषणा की है। जल्दी ही शहीद स्मारक परिसर में पढ़ाई के लिए एक करोड रुपए की लागत से आधुनिक सुविधायुक्त लाइब्रेरी बनाई जाएगी। यही नहीं विधायक सुदेश राय ने संगीत सीखने वाले विद्यार्थियों के लिए भी सर्व सुविधा युक्त कम्युनिटी हॉल निर्माण करने की बात कही है जहां पर राष्ट्रीय और संगीत से जुड़े शास्त्रीय कार्यक्रम सरलता से संपन्न होंगे।


भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा शहीदी स्मारक परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक सुदेश राय और भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा ने कारगिल युद्ध को याद करते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में भारतीय सेना से सेवानिवृत सैनिकों का फूल मालाए पहनाकर सम्मान किया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि पास के हाईवे पर हादसे हो रहे हैं वह मॉर्निंग बात करना खतरे से खाली नहीं है ऐसा मैं शहीदी स्मारक स्थल परिसर पहुंचकर सुरक्षित मॉर्निंग वॉक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सी को फ्री हैंड दे देते हैं पहले की सरकारों में ऐसा नहीं होता था। कारगिल युद्ध में वीर सैनिकों ने अपने प्राण देश के लिए कुर्बान किए हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी सेवानिवृत्ति भूतपूर्व नहीं होता है वह हमेशा अनुशासन के साथ समाज में रहकर सुरक्षा प्रदान करता है ऐसे सभी सैनिकों को नमन है।

 

कार्यक्रम में प्रमुख से भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. गगन नामदेव पूर्व सैनिक, मातृशक्ति एवं नगर के अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments