सीहोर में गूंजेगी युवाओं की आवाज- जीतू पटवारी के नेतृत्व में युवा स्वाभिमान यात्रा साइक्लोथॉन, कार्यक्रम की की जा रही बड़ी तैयारी,यात्रा का होगा ऐतिहासिक स्वागत और युवा स्वाभिमान यात्रा 14 जुलाई से, भोपाल में होगा सीएम हाउस का घेराव


सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में आगामी 14 और 15 जुलाई को सीहोर जिले में एक विशाल राजनीतिक और सामाजिक हलचल होने जा रही है। युवाओं, छात्रों और किसानों के हक, शिक्षा, रोजगार और स्वाभिमान के संकल्प को लेकर युवा स्वाभिमान यात्रा साइक्लोथॉन

युवा स्वाभिमान यात्रा-छात्रों की गूंज का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर ने इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दो दिवसीय यात्रा का पूरा शेड्यूल 14 जुलाई (प्रथम दिवस) संवाद और सांस्कृतिक संध्या यात्रा इंदौर, देवास और सोनकच्छ होते हुए सीहोर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। दौलतपुर (सरहद्दी) और मेंहतवाड़ा होते हुए यात्रा जावर जोड़ पहुंचेगी, जहाँ ग्रामीण छात्र-छात्राओं के साथ चुनौतियां संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद डोडी होते हुए यात्रा आष्टा पहुंचेगी। आष्टा के गोकुलधाम गार्डन (पुराना दशहरा मैदान) में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युवा संवाद का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद यात्रा का रात्रि विश्राम आष्टा में ही होगा। दिनांक 15 जुलाई (द्वितीय दिवस) विशाल जनसभा और भोपाल कूचयात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत कोठरी से होगी। अमलाहा, सौंडा, नापली और मुगि़सपुर होते हुए यात्रा सुबह 10 बजे सीहोर शहर के इंदौर नाका, बढिय़ाखेड़ी चौराहा, लीसा टॉकीज चौराहा और बड़ा बाजार मार्ग से गुजरेगी। सुबह 11 बजे कोतवाली चौराहे पर होगी युवा स्वाभिमान जनसभा यात्रा का मुख्य आकर्षण सीहोर के कोतवाली चौराहे पर आयोजित होने वाली युवा स्वाभिमान जनसभा होगी। इस जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई दिग्गज नेता युवाओं और किसानों को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद यह काफिला आनंद डेरी चौराहा, बस स्टैंड, सेकड़ाखेड़ी रोड और फंदा टोल टैक्स होते हुए भोपाल में मुख्यमंत्री निवास सीएम हाऊस के घेराव के लिए रवाना 

जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने की अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील

जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने जिले के सभी युवा साथियों, किसान भाइयों, छात्र-छात्राओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से भारी संख्या में साथियों के साथ उपस्थित होकर युवाओं की इस आवाज को बुलंद करें।


Post a Comment

0 Comments