रथ में सवार करने के लिए जगन्नाथपुरी से लाए भगवान की विशेष प्रतिमा 14 और 15 को जगदीश मंदिर में हवन-दिव्य अनुष्ठान के पश्चात 16 जुलाई को निकाली जाएगी भव्य रथ यात्रा


सीहोर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन 16 जुलाई को किया जाएगा। यह ऐतिहासिक एवं धार्मिक रथ यात्रा शहर के प्राचीन जगदीश मंदिर, छावनी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई संजय टाकीज के पास स्थित स्वर्णकार समाज मंदिर पहुंचेगी। लगातार 66 सालों से परमार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वाधान में निकाली जाने वाली भव्य यात्रा को लेकर समाजजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आमंत्रण पत्र का वितरण किया है। वहीं आगामी 14-15 जुलाई को मंदिर में जगन्नाथ पुरी से लेकर आई चलती प्रतिमाओं का विशेष अभिषेक और हवन 108 संत पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे के मार्गदर्शन में किया जाएगा। इसके अलावा 16 जुलाई को सुबह दस बजे आस्था और उत्साह के साथ भव्य रथ यात्रा पुरी की तर्ज पर निकाली जाएगी।

समाज के वरिष्ठ तुलसीराम पटेल और पूर्व चल समारोह अध्यक्ष सुरेश गब्बर परमार ने बताया कि परमार समाज और क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं के द्वारा निरंतर पूरी की तर्ज पर यात्रा निकाली जाती है। आयोजन समिति ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। रथ यात्रा के दौरान पूरा शहर जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान रहेगा और भक्तिभाव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस वर्ष चल समारोह अध्यक्ष भंवर लाल परमार कुलांस कला का स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ तुलसीराम पटेल, कमल पटेल, मुकेश परमार, विष्णु परमार, शिव परमार, जेपी परमार, भगीरथ परमार, अनारसिंह परमार, देवनारायण परमार, दशरथ सिंह परमार, भगवान सिंह परमार, मनोहर परमार, लखन परमार, महेंद्र परमार, विक्रम परमार आदि ने भगवान जगदीश की रथ यात्रा का प्रचार-प्रसार किया। 


Post a Comment

0 Comments