सीहोर, 16 जुलाई, 2026 सीहोर के शासकीय महिला आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं की बीपी, बीएमआई सहित अन्य जांचें की गई। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर तनाव, अवसाद एवं अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की प्रारंभिक पहचान की गई। इस दौरान भारत सरकार की टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श के बारे में भी बताया गया। युवाओं की आभा आइडी भी बनाई गई। शिविर में सायकाइट्रिस्ट डॉ. प्राजक्ता कुलकर्णी, किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता श्री ममतेश राठौर, नर्सिंग ऑफिसर श्री दीपक ठाकुर सहित कर्मचारी उपस्थित थे।
0 Comments