सीहोर। सरकारी विद्यालयों की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करते हुए शासकीय माध्यमिक शाला कौड़ियाछीतू ने एक अनुकरणीय पहल की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सक्सेना के नेतृत्व में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जन्मदिन को केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का माध्यम बना दिया है। विद्यालय में प्रत्येक शिक्षक ने अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण कर परिसर को हरा-भरा बना दिया है , अब पौधों ने वृक्ष का रूप ले लिया है,
पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय के सभी कक्षों में शिक्षकों ने अपने जन्मदिवस पर शाला के सभी कक्षों में पंखे भी लगाए गए हैं। जिससे भीषण गर्मी में भी छात्र-छात्राएँ शीतल एवं अनुकूल वातावरण में अध्ययन किया जिससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
इस प्रेरणादायी अभियान में प्रधानाध्यापक संजय सक्सेना के साथ शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र चौहान, देवकरण मालवीय, शशिकला पांडे, फूलवती सेन, माधुरी जोशी एवं शशिवाला नामदेव सहित समस्त शाला स्टाफ पूरे उत्साह के साथ सहभागी है। विद्यालय परिवार का मानना है कि जन्मदिन का सबसे सुंदर उत्सव वही है, जो प्रकृति, समाज और बच्चों के भविष्य को समर्पित हो।
प्रधानाध्यापक संजय सक्सेना ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा की भावना विकसित करना भी है। विद्यालय परिवार द्वारा किए जा रहे ये नवाचार पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
इस वर्ष नवाचार में पहले आओ पहले पाओ से योजना से पहली 26 बच्चों को प्रवेश दिया जा चुका है वर्तमान में विद्यालय में 196 दर्ज है इस वर्ष 19 से अधिक बच्चों ने अशासकीय विद्यालय को छोड़ गांव के शासकीय विद्यालय में प्रवेश लिया हैं। बेहतर शिक्षा व्यवस्था के कारण गांव कौड़ियाछीतू के 99% बच्चे अब शासकीय विद्यालय में ही अध्ययन कर रहे हैं। उपहार में विद्यालय में दो टीवी (52 इंच, 42इंच) दो दर्जन से अधिक पौधे, बच्चों का फर्नीचर, शाला के नौ कक्षों में पंखे, एक दर्जन गमले, डस्ट बीन , कुर्सी, बच्चों के झूले आदि सामग्री

0 Comments