28 जुलाई को जिला जेल में शिविर लगाकर की जाएगी हेपेटाइटिस की जांच

 सीहोर, 24 जुलाई, 2026   विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 28 जुलाई को जिले में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शिविर लगाया जाएगा।

   उन्होंने बताया कि जिला जेल में विशेष हेपेटाइटिस जांच शिविर आयोजित कर बंदियों की हेपेटाइटिस-बी एवं सी की जांच की जाएगी। आवश्यकता अनुसार वायरल लोड जांच के लिए रक्त नमूने परीक्षण केंद्र भेजे जाएंगे तथा उपचार बीच में छोड़ चुके मरीजों की पहचान कर उन्हें पुनः उपचार से जोड़ा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments