निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर आज विशेषज्ञ चिकित्सक देंगी परामर्श


सीहोर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के अंतर्गत अटल अस्पताल, गंगा आश्रम, सीहोर द्वारा आज शनिवार, 25 जुलाई 2026 को निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अटल अस्पताल, गंगा आश्रम, सीहोर में आयोजित होगा।


शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु सोमानी (एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी., OBGY, FMAS) द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। गर्भावस्था से प्रसव तक देखभाल, प्रसव संबंधी परामर्श, बांझपन की समस्या, सफेद पानी की समस्या, अत्यधिक एवं अनियमित माहवारी, गर्भाशय एवं अंडाशय की गांठ जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।


अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक महिलाओं से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।


Post a Comment

0 Comments