सीहोर।पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में जिले में नशा उन्मूलन, अवैध शराब के परिवहन पर रोक और सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावर डीएसपी हेमंत पांडेय के नेतृत्व में जावर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर 20 जुलाई 2026 को ग्राम झिकड़ी के तालाब रोड पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सिल्वर रंग की बोलेरो (MP09 HE2259) को पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 9 पेटियों में रखे 425 क्वार्टर देशी प्लेन शराब (कुल 76.50 लीटर)बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 34 हजार रुपये है।
पुलिस ने शराब और बोलेरो वाहन को जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
लगातार जारी है अवैध शराब के खिलाफ अभियान
थाना प्रभारी डीएसपी हेमंत पांडेय के नेतृत्व में जावर पुलिस ने पिछले 5 महीनों में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत 19 प्रकरण तथा धारा 34(2) के तहत 5 प्रकरण दर्ज किए हैं।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक हेमंत पांडेय उपनिरीक्षक राकेश शुक्ला प्रधान आरक्षक सुनील वर्मा सुरेश परमार, हरीश डोडीयार आरक्षक नरेन्द्र सैंधव राहुल सूर्यवंशी, महेश यादव सुरेंद्र मंडलोई कावसिंह रावत एवं सैनिक देवपाल भाटी की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments