सीहोर, 22 जुलाई, 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हब फॉर एम्पावर ऑफ वुमेन योजना के अंतर्गत इछावर में अंतर्गत महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में परामर्शदाता श्री सुरेश पांचाल द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट, महिला अधिकारों, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।
बच्चों को दी अधिनियम की जानकारी
ग्राम संग्रामपुर के शासकीय हाईस्कूल में भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री मानसिंह सेन ने बच्चों को किशोर न्याय एवं बालकों की देखरेख तथा संरक्षण अधिनियम 2015 की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारी के बारे में बताया और जागरूक किया।

0 Comments