सीहोर। सोमवार को इंदौर से भोपाल किसानों की समस्याओं को लेकर करणी सेना परिवार टीम जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में भोपाल के लिए भव्य ट्रैक्टर-यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पुलिस ने फंदा टोल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया, इसको लेकर प्रदर्शन करने भोपाल जा रहे थे।
प्रशासन ने टोल पर ही यात्रा को रोका, इस मौके पर करणी सेना परिवार ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष सीहोर ईश्वर सिंह चौहान आदि शामिल थे। श्री चौहान ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के बाद किसानों ने सड़क पर धरना शुरू कर दिया, किसान नेताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा, किसानों का कहना है कि उचित मुआवजा मिले बिना वे अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं, क्योंकि खेती ही उनके परिवारों की आजीविका का सबसे बड़ा सहारा है। करणी सेना परिवार ने चेताया है कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहाकि किसानों की अनेक मांगे पूरी नहीं की जा रही है। जिसमें बीमा आदि की मांग प्रमुख है।

0 Comments