सीहोर। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना, भक्ति और आध्यात्मिक साधना का पावन पर्व माना जाता है। इसी पवित्र अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में 25वीं श्री सिद्धेश्वर महादेव भव्य पालकी यात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया जाएगा। इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक आयोजन को सफल, भव्य और जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से आज, 19 जुलाई (रविवार) सुबह 10 बजे होटल राजदीप (तृतीय तल), बैंक ऑफ बड़ौदा के ऊपर, बस स्टैंड, सेकड़ाखेड़ी रोड, सीहोर में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी।श्री सिद्धेश्वर महादेव समिति
पालकी यात्रा के संस्थापक किशोर कौशल ने बताया कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शिवभक्तों की आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत उत्सव है। श्रावण मास के तृतीय सोमवार 17 अगस्त सोमवार को निकलने वाली यह भव्य पालकी यात्रा नगरवासियों को भगवान भोलेनाथ की भक्ति से जोड़ते हुए धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश देती है।
उन्होंने नगर के सभी शिवभक्तों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा युवाओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं सहयोग देने की अपील की है, ताकि इस वर्ष की रजत जयंती (25वीं) पालकी यात्रा को ऐतिहासिक, दिव्य और अविस्मरणीय बनाया जा सके।

0 Comments