सीहोर, 30 जुलाई, 2026 प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने सीहोर जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरक में जाकर जेल बंदियों से चर्चा कर विधिक सहायता से अधिवक्ता नियुक्ति, अपील प्रस्तुति, जमानत आवेदन प्रस्तुति, जमानत के बाद भी जेल में निरूद्ध बंदियों, सजा पूरी होने के बाद भी जेल में निरूद्ध बंदियों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बंदियों एवं महिला बंदियों के पोषण, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं तथा उनके प्रकरणों की प्रगति के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली। इसके साथ ही बंदियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जेल परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जेल में विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में बंदियो के अधिकारों, विधिक सहायता, सलाह प्राप्त करने की प्रक्रिया भी जानकारी दी गई। इस दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी एवं जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल, जेलर दिलीप नायक एवं बंदीगण उपस्थित रहें।
.jpeg)
0 Comments