सीहोरए 30 जुलाई। रफी अहमद किदवई कृषि महाविद्यालयए सीहोर में राष्ट्रीय सेवा योजना ;एनएसएसद्ध इकाई के तत्वावधान में ष्खेती में स्वच्छता अभियानष् का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत एनएसएस के स्वयंसेवी छात्र.छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर तथा अखिल भारतीय समन्वित सोयाबीन अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न शोध प्रक्षेत्रों में श्रमदान करते हुए खरपतवारों की साफ.सफाई की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छताए श्रमदानए पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ एवं खरपतवार.मुक्त खेती के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने कृषि अनुसंधान प्रक्षेत्रों एवं महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में सहभागी बनने का संकल्प भी लिया।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉण् प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता सफलए टिकाऊ एवं वैज्ञानिक कृषि की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन और कृषि कार्यों का अभिन्न अंग बनाते हुए समाज में भी स्वच्छता का संदेश प्रसारित करें।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉण् देवेंद्र पयासी ने अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्वए अनुशासनए श्रम की गरिमा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।
कार्यक्रम में डॉण् प्रशांत मराठाए एनसीसी प्रभारी डॉण् एण् केण् चौधरीए डॉण् एण् एनण् भानु सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगणए कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

0 Comments