सीहोर, 30 जुलाई 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के उद्योगपतियों एवं बोर्ड के सदस्यों ने औद्योगिक गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से कलेक्टर को अवगत कराया।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने उद्योग विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को उद्योगों से जुड़े लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों के सुचारू संचालन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा उद्योगपतियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं।
बैठक में कलेक्टर ने जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले उद्यम संवाद में जिले के सफल उद्यमियों को सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक उद्यमियों को कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
बैठक में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा, एमपीआईडीसी प्रबंधक श्री हिमांशु गौतम, उद्योग संघ के अध्यक्ष श्री आलोक साराभाई, सचिव श्री विजय नायर, श्री अक्षय उपाध्याय, श्री मोहनलाल तनवानी, श्री राजू राठौर, श्री दीपक कौशल सहित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर पालिका, श्रम विभाग, ऊर्जा विभाग के अधिकारी एवं जिले के उद्योगपति उपस्थित रहे
.jpeg)
0 Comments