सीहोर, 06 जुलाई, 2026 जिला अस्पताल में इंसुलिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. आर.के. सिंघल ने उपस्थित नर्सिंग अधिकारियों को इंसुलिन के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। डॉ. सिंघल ने इंसुलिन के सही तरीके से प्रबंधन, निर्धारित मात्रा के अनुसार उपयोग तथा उसके उचित भंडारण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंसुलिन का सही उपयोग और सुरक्षित रखरखाव मधुमेह रोगियों के बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के सभी नर्सिंग अधिकारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को इंसुलिन के उपयोग से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया गया, जिससे वे मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें।
.jpeg)
0 Comments