"एक पौधा लगाएं, धरती बचाएं" के संकल्प के साथ भारत विकास परिषद सीहोर शाखा ने लगाए 51 पौधे_



सीहोर। भारत विकास परिषद सीहोर शाखा द्वारा रविवार 05 जुलाई 2026 को समिति के अध्यक्ष श्री रितेश राठौर जी के फार्म हाउस पहुंचकर "एक पौधा लगाएं, धरती बचाएं" अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान नीम, बरगद, पीपल, आम, जामुन सहित अनेक प्रजातियों के कुल 51 पौधे लगाए गए। पौधरोपण के बाद सभी सदस्यों ने पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के प्रांत सह सचिव रवि ठकराल जी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष आर्य समाज, गांज सीहोर के प्रधान नरेश चंद्र आर्य जी रहे।

पौधे लगाने वालों में मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, शाखा अध्यक्ष रितेश राठौर, सचिव नवीन सोनी, संरक्षक भारत सोनी, अंकुश जैन, शोभा चांडक, सुनीता सोनी, दिनेश वर्मा, सुरेश नेमा, सुधीर कौशल, राजकुमार राठौर, महेंद्र कौशल, चंद्रप्रकाश परवाल, नेहा ठकराल, श्वेता राठौर, राजीव गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रीना वर्मा, मीरा गुप्ता, अरविंद गुप्ता, भूपेन्द्र राठौर, राजेंद्र राठौड़, वर्षा राठौर, रमेश चंद्र राठौर, अशोक राठौर, रामदयाल आर्य, रामदीन आर्य, राकेश आर्य, बाबूलाल आर्य, कमलेश आर्य, चुन्नीलाल आर्य सहित समस्त सदस्य।


समिति ने इस परिसर का चयन पौधों की उचित देखभाल के लिए किया है। सदस्य छोटे बच्चों की तरह इन पौधों की देखरेख करेंगे ताकि ये विशाल वृक्ष बन सकें।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक नाश्ते के साथ संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। सचिव नवीन सोनी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।



Post a Comment

0 Comments