सीहोर। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ट्री लवर टीम ने पीजी ग्राउंड पर 'पौधा उत्सव' का आयोजन किया। टीम के सदस्यों ने बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ पौधरोपण कर प्रकृति बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ट्री लवर ग्रुप के संस्थापक शिवा खुराना, अध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में अशोक खुराना, नितिन तिवारी, ईश्वर सिनोरिया, अमित राठौर, लोकेश, अर्जुन तायड़े, राजेश, शुभम, गौरव जगवानी, सोनू यादव, कैलाश सिनोरिया, संजय राजपूत, रहीस मिश्रा, सचिन शर्मा, शानू सरदार, सचिन कुशवाहा, अनिल राठौर, गोलू नगर, पुरुषोत्तम राय, हरिओम, जमुना प्रसाद, बंटी, विक्रम, जयप्रकाश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए।इस मौके पर अशोक खुराना ने बताया कि ट्री लवर टीम ने भोपाल नाके से लेकर पीजी ग्राउंड तक लगभग 100 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है। बताया कि हमारी टीम मिलकर इस टारगेट को पूरा करेगी। साथ ही आगे भी पूरे जिले में प्रकृति के लिए इसी तरह के कार्यक्रम लगातार करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली और आम लोगों से भी अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

0 Comments