सीहोर, 1 जुलाई 2026। भारत विकास परिषद सीहोर शाखा के सदस्यों द्वारा आज शहर के प्रतिष्ठित सीए एवं डॉक्टर्स का सम्मान कर सीए दिवस एवं डॉक्टर्स डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर 33 वर्ष पूर्व सीए बने शहर के वरिष्ठ सीए श्री सुशील जी मंत्री, शहर की प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. पुष्पा कनौजिया, संस्था के संरक्षक सदस्य सीए सुमित झँवर एवं संस्था के सदस्य दंत चिकित्सक डॉ. गगन नामदेव जी का पुष्पमाला, दुपट्टा, श्रीफल एवं नीम,गुलाब का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया। सभी को भारत को जानो पुस्तक भेंट कर सीए दिवस एवं डॉक्टर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गईं।
शुभ
कामनाएं देने वालों में भारत विकास परिषद के प्रांत सह सचिव रवि ठकराल, सीहोर शाखा के अध्यक्ष रितेश राठौर, सचिव नवीन सोनी, अंकुश जैन, शोभा चांडक, सुनीता सोनी, दिनेश वर्मा, सुरेश नेमा,सुधीर कौशल, महेंद्र कौशल एवं परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सम्मानित सभी अतिथियों ने संगठन को समय-समय पर सहयोग देते रहने की बात कही।




0 Comments