कन्या शिक्षा परिसर की बालिकाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश



सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित कन्या शिक्षा परिसर सीहोर मे गुरु पूर्णिमा पखवाडे के पावन अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। छात्राओं ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा सभी को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने स्वच्छता से संबंधित नारों और प्रेरक संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित जीवन का आधार है।

विद्यालय के प्राचार्य महोदया डॉ. विनीत गाबा जी ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वच्छता का संकल्प लेना समाज के प्रति एक सकारात्मक संदेश है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता बनाए रखने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

Post a Comment

0 Comments