सीहोर। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति मानसिक शांति, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में संतुलन की तलाश में है। इसी उद्देश्य को लेकर पिरामिड स्पिरिचुअल सोसायटीज मूवमेंट (PSSM) एवं PMC हिंदी के संयुक्त तत्वावधान में सीहोर में एक दिवसीय विशेष 'जीवन परिवर्तन कार्यशाला' का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यशाला आगामी 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को चाणक्यपुरी स्थित श्री साईं बाबा मंदिर (शिरडी धाम) में आयोजित होगी। कार्यक्रम का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।
प्रख्यात आध्यात्मिक मार्गदर्शक करेंगी मार्गदर्शन
इस दिव्य कार्यशाला का मुख्य आकर्षण देश की प्रसिद्ध आध्यात्मिक मार्गदर्शक रागिनी सेलवराज जी हैं।
कार्यशाला से होने वाले मुख्य लाभ:
शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य: ध्यान के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति।
इसके साथ ही तनाव से मुक्ति: दैनिक जीवन के भय, चिंता और मानसिक तनाव से पूरी तरह छुटकारा।
पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में प्रेम, सम्मान और सामंजस्य बढ़ाना।
सफलता और आत्मविश्वास बढ़ाना,कार्यक्षेत्र में कार्यक्षमता, फोकस और डिसीजन मेकिंग को मजबूत करना।
स्वयं से जुड़ें, स्वयं के जीवन को बदलें और अपने भीतर छिपी अनंत संभावनाओं को जागृत करें।
पंजीकरण अनिवार्य (सीमित सीटें)
यह कार्यक्रम निःशुल्क है। लेकिन पंजीकरण (Registration) अनिवार्य है।
0 Comments