विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी के करकमलों से डॉ. रूपाली सोनी को "भविष्य ज्योति सम्मान"

 


सीहोर। सरस्वती डांस कला केंद्र की निदेशक डॉ. रूपाली सोनी को हैदराबाद में अभिनेत्री जया प्रदा जी द्वारा "ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड-2026" से सम्मानित किए जाने पर "अग्रसोच सोशल फाउंडेशन" द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नृत्य के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने पर नगर स्तर पर "अग्रसोच भविष्य ज्योति सम्मान"  से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप जी मिश्रा, सीहोर के भामाशाह वरिष्ठ समाजसेवी श्री अखिलेश जी राय एवं समाजसेवी श्रीमती अरुणा जी राय के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।

इसी कार्यक्रम में सरस्वती कथक डांस कला केंद्र सीहोर की बच्चियों द्वारा आयोजकों के आग्रह पर दो समूह नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। बच्चियों की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति को अतिथियों द्वारा, दर्शकों एवं आयोजकों द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर अतिथियों ने डॉ. रूपाली सोनी के कला के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. रूपाली सोनी ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा - "गुरुदेव आपका आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार मिलता रहे। हम आपके और सभी अतिथियों एवं संस्था के बहुत-बहुत आभारी हैं।"

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, कला प्रेमी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments