ज्योति और विजेन्द्र का नेशनल रैफरी के लिए चयन



सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर सालों से फुटबाल की बारीकियों के अलावा अनेक बार राष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाली ज्योति गौर और विजेन्द्र परमार का आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित चयन प्रक्रिया में नेशनल रैफरी के रूप में चयन किया गया है।

ज्योति गौर और विजेन्द्र परमार अब तक स्टेट रैफरी का दायित्व संभाल रहे थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि ज्योति गौर और विजेन्द्र परमार स्टेट रैफरी के रूप में अनेक प्रतियोगिता में शामिल थे, वहीं उनके नेशनल रैफरी के रूप में चयनित होने पर खेल संगठनों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में मध्य प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जीके श्रीवास्तव, सचिव अमित रंजन देव वाइस प्रेसिडेंट राकेश शर्मा, फुटबॉल एसोसिएशन के संरक्षक रमेश सक्सेना, अखिलेश राय, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश मेवाडा, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला फुटबॉल एसोसिएशन मधुर विजयवर्गीय, कमलेश अग्रवाल, आनंद उपाध्याय, अरुण राठौर, मनोज दीक्षित मामा, मनोज कनौजिया, जिला खेल अधिकारी रूबीका दीवान, जिला खेल अधिकारी अत्ताउल्लाह खान एवं सभी खेल संघ आदि शामिल थे। 


Post a Comment

0 Comments