बुक से आंगनबाड़ी के नौनिहालों की शुरुआती शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान


सीहोर। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को उड़ान नामक शिक्षण पुस्तक का वितरण किया गया। शुगर फैक्ट्री के पीछे गणेश मंदिर रोड वार्ड क्रमांक 25 स्थित सॉल्वेंट कॉलोनी के आंगनबाड़ी केंद्र 90 में उड़ान पुस्तक और खिलौनों का वितरण किया। उड़ान पुस्तक में कुल 32 पृष्ठ हैं। इनमें बच्चों को रंगों के नाम, फलों और सब्जियों की पहचान, पशु-पक्षियों के नाम, हिंदी वर्णमाला (अ, आ, इ, ई), गिनती, आकृतियों की पहचान, दैनिक उपयोग की वस्तुओं को पहचानना, चित्र मिलान, स्मरण शक्ति बढ़ाने वाले अभ्यास, सरल प्रश्नोत्तरी और गतिविधियों के माध्यम से सीखने की सामग्री जैसी गतिविधियां हैं। यह बुक आयुषी स्वामी ने अपने स्वर्गीय पिता और जिले के खेल अधिकारी रह चुके आनंद स्वामी की स्मृति को समर्पित एक पहल की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में खेल-खेल के माध्यम से सीखने की रुचि बढ़ाना और स्कूल जाने से पहले उनकी बुनियादी शैक्षणिक तैयारी को मजबूत करना है। इस बुक में बच्चों की सीखने की क्षमता, रुचि और समझ को विकसित करने आकर्षक गतिविधियां हैं। हर गतिविधि ऐसी है कि बच्चे पढ़ाई को बोझ नहीं, बल्कि एक मनोरंजक खेल की तरह महसूस करें।

घर पर भी होगी पढ़ाई की निरंतरता

इस पुस्तक की विशेषता यह है कि बच्चे इसे घर ले जाकर अपने माता-पिता के साथ भी अभ्यास कर सकेंगे। इससे अभिभावकों की भी बच्चों की शुरुआती शिक्षा में भागीदारी बढ़ेगी और आंगनबाड़ी में सीखी गई बातें घर पर भी दोहराई जा सकेंगी।

प्रगति का होगा सरल आकलन

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा तो दी जाती है, लेकिन औपचारिक परीक्षा नहीं होती। उड़ान पुस्तक के माध्यम से बच्चों की सीखने की प्रगति का सहज मूल्यांकन किया जा सके। इससे कार्यकर्ताओं को भी यह समझने में आसानी होगी कि किस बच्चे को किस विषय पर अधिक अभ्यास की आवश्यकता है।

क्या है पुस्तक में-

पुस्तक में पहली गतिविधि सही चित्र पर गोला लगाने से शुरु होती है। यहां अलग-अलग एनिमल के चित्र दिए गए हैं। एक लाइन एक एनिमल के तीन चित्र हैं। इसमें बच्चों को सही चित्र पर गोला लगाना है। इससे बच्चों को एनिमल की पहचान होगी। जिस तरफ ज्यादा फल हैं, उनमें रंग भरना जैसी गतिविधियां हैं। इस बुक को रॉकेट लर्निंग एजेंसी ने तैयार किया है।


Post a Comment

0 Comments