सीहोर, 09 जुलाई, 2026 राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक श्री सुभाष चंद्र ने आष्टा स्थित सांदीपनि स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां देखीं और कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, संगीत कक्ष, कंप्यूटर कक्ष एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। इस दौरान डीपीसी श्री रमेशराम उईके सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।
0 Comments