सीहोर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती संतोष सोडानी, प्रदेश सचिव संगीता भूतड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमारी माहेश्वरी सहित अन्य महिलाओं ने सम्मेलन की अध्यक्ष श्रीमती मंजु अग्रवाल को शपथ दिलाई।
अपने शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष श्रीमती मंजु शैलेष अग्रवाल ने गहाकि महिलाओं को अपने जीवन और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे आने की प्रेरणा दी जाती है। सकारात्मक सोच और एकजुटता ही समाज की प्रगति, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित रखने की कुंजी है। सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने पर बल दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सोड़ानी ने कहाकि संस्कार ही धरोहर है, एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। भारतीय कुटुंब व्यवस्था हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक संरचना का आधार है। यह केवल परिवारों का समूह नहीं, बल्कि भावनाओं, परंपराओं और मूल्यों का संगम है। इसमें सभी सदस्य आपसी सहयोग, सम्मान और प्रेम से जुड़े होते हैं। बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद, युवाओं की ऊर्जा और बच्चों की मासूमियत मिलकर एक आदर्श परिवार का निर्माण करते हैं। कुटुंब व्यवस्था हमें एकता, सहनशीलता और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाती है। यह न केवल सामाजिक संतुलन बनाए रखती है, बल्कि पीढ़ियों के बीच संस्कारों और ज्ञान का आदान-प्रदान भी सुनिश्चित करती है। भारतीय कुटुंब व्यवस्था, हमारी सांस्कृतिक पहचान की आत्मा है।
2010 से निरंतर समाजसेवा में सक्रिय
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के शपथ समारोह में अध्यक्ष श्रीमती मंजु शैलेष अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि सन 2010 से हम निरंतर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक गतिविधियां हम एकजुट होकर करते आ रहे है और आगे भी करते रहेंगे। प्रांतीय प्रमुख प्रकल्प संस्कार गतिविधि की रजनी बाहेती, सचिव विनिता सोनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम सफल संचालन शशि विजयवर्गीय ने किया। इस दौरान श्रीमती प्रेमलता रुठिया, संगीता राठी, ज्योति रुठिया, प्रतिभा झंवर, संध्या विजयवर्गीय, ज्योति सोनी, मोना चौरसिया, इंदु भावसार, आभा कासट, राधा शर्मा, शशि अग्रवाल, गीता सोडानी, शाखा कोषाध्यक्ष पुष्पा सोनी, राजू पालीवाल, ममता पितालिया, मंजू भरतिया, सरोज सोनी, निर्मला व्यास और किरण सोनी आदि शामिल थे।


0 Comments