सीहोर, 10 जुलाई, 2026 शासन के निर्देशानुसार विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में जिले में 11 जुलाई से 18 जुलाई तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य जनसंख्या स्थिरीकरण, परिवार नियोजन तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है। 11 जुलाई को जनजागरूकता रथ और रैली के साथ इस अभियान का शुभारंभ होगा।
सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम "Healthy Timing & Spacing Between Pregnancies for Well-being of Mother & Child and to Prevent Unintended Pregnancies" निर्धारित की गई है। अभियान के दौरान विवाह के बाद उचित समय पर संतान, बच्चों के जन्म में उचित अंतर, प्रसव के बाद परिवार नियोजन सेवाओं के उपयोग, पुरुष सहभागिता तथा परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के संबंध में व्यापक जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
0 Comments