सीहोर, 10 जुलाई, 2026 नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। वीसी में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीहोर कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव सहित संबंधित अधिकारी वीसी में शामिल हुये।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिले के संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, स्वच्छता संबंधी कार्यों में गति लाने तथा न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की। वीसी के पश्चात कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने संबंधित अधिकारियों का राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
वीसी में नगरीय निकायों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत पर कचरे के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन एवं सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
.jpeg)
0 Comments