चर्च मैदान पर जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन को 2-1 से हराया


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर खिलाड़ियों को मंच देने के लिए हर साल की तरह इस साल भी स्व. कैलाश सारंग की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को खेले गए जूनियर वर्ग के रोमांचक मैच में सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन को 2-1 से हराया। इस मैच में सीहोर बाइज की ओर से युवराज-आदित्य ने 1-1 गोल किया। इसके अलावा सीनियर वर्ग के मैच में आरएसआई को सीहोर क्लब ने 3-1 से हराया।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहला मैच जूनियर वर्ग का खेला गया। इस रोमांचक मैच में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से स्ट्राइकर आर्थव ने मैच के 15 वें मिनिट पर गोल को बढ़त दिलाई थी, लेकिन मैच के अंतिम समय में सीहोर बाइज की ओर से युवराज-आदित्य ने 1-1 गोल किया, जिससे सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन पर 2-1 से विजय हासिल की।

वहीं सीनियर वर्ग के एक तरफा मुकाबले में सीहोर क्लब ने आरएसआई को 3-1 से हराया। इस मैच में सीहोर क्लब की ओर से पुष्प, धु्रव और अदनान ने 1-1 गोल किया। इधर आरएसआई की ओर से एक मात्र गोल गर्वित ने किया।

आज होने वाले मुकाबले

बुधवार की शाम को जूनियर वर्ग में सीहोर क्लब-एमजी क्लब सीहोर और सीनियर वर्ग में आरएसआई-डीएसवायडब्ल्यू के मध्य खेला जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments