सीहोर। बहुजन समाजपार्टी सीहोर की विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक खण्डवा जोड़ मैरिज गार्डन में रखी गई बैठक के मुख्यातिथि श्रीं जियालाल अहिरवार प्रदेश प्रभारी बसपा एवं विषेश अतिथि एडवोकेट कमलेश कुमार जोन प्रभारी बसपा भोपाल रहे,बैठक में विधानसभा के संगठन की समीक्षा जियालाल ने बारीकी से समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए की सेक्टर के बाद हमें पोलिंगो पर मजबूत कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देनी है, अगर कोई पदाधिकारी निष्क्रिय है उसे तत्काल बदलें ,जो पदाधिकारी किसी कारणवश सक्रिय नहीं रह सकते वे कार्यकर्ता बनकर कार्य करें और जो अच्छा कार्य कर रहे हैं उनका सहयोग करें, और विषेश अतिथि के रूप में उपस्थित एडवोकेट कमलेश कुमार ने कहा कि सीहोर में बसपा मजबूत विकल्प बनती है तो कांग्रेस को कोई वोट नहीं देगा और वर्तमान भाजपा सरकार में जो लूट मजी है क्षेत्र एवं देशवासी सब समझ रहे हैं हर स्तर पर लूट मची है, भाजपा ने जिस भगवान राम के नाम पर सरकार बनाई उनके मंदिर को ही लुटवा दिया वो देशवासियों और देश को क्या सुरक्षित रखेंगे, हमें ऐसी सरकार का सच जनता के सामने लाकर इनकी जनविरोधी नितियों का भांडा फोड़ करना होगा और बसपा की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाएं की नीति को जन जन तक पहुंचा कर बसपा की सरकार बनाना है तो इसके लिए संगठन मजबूत जरूरी है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव बौद्ध, पूर्व जिला प्रभारी अनोखीलाल मालवीय,डी. बी. बड़ोदिया जिला सचिव ने भी बैठक में आवश्यक सुझाव रखे ,बैठक की अध्यक्षता धीरब अहिरवार विधानसभा अध्यक्ष ने की बैठक में प्रमुख रूप से धनराज सिंह थरेले, नवीन भैरवे, थान सिंह अहिरवार, कृपाल अहिरवार, देवपकाश वर्मा,बने सिंह नेताजी, विक्रम सूर्यवंशी, देवराज मालवीय,कमल कोरवे आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


0 Comments