जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम झरखेड़ा में माँ की बगिया का किया निरीक्षण


सीहोर, 02 जुलाई, 2026    जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने ग्राम झरखेड़ा में ‘मां की बगिया’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पौधरोपण, पौधों के संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था एवं बगिया के समुचित रखरखाव की स्थिति देखी और रखरखाव करने वाली दीदियों से बगिया के बारे में जानकारी ली।

 सीईओ श्रीमती यादव ने कहा कि ‘मां की बगिया’ का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं को फलोद्यान आधारित आजीविका से जोड़ना है। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को मां की बगिया से जोड़ा जाए और उन्हें इस योजना से लाभान्वित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments