सीहोर। सीहोर जिले की ग्राम पंचायत आमला निवासी कृषक अनार सिंह रघुवंशी ने जनपद पंचायत सीहोर में शिकायत की है कि ग्राम पंचायत आमला में पंचायत भवन के सामने टीन शेड व पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य हेतु लगभग 2,00,000 (पाँचवें राज्य वित्त आयोग की राशि स्वीकृत हुई थी। किंतु संबंधित पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पंचायत भवन के सामने पेवर ब्लाक तो लगा दिये परन्तु टीन शेड नही लगाया गया है और बिल लगाकार पैसे निकालते हुए शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया है। वहीं दिनांक 8 दिसम्बर 2024 को विधायक निधी से आये दो लाख रूपये, जिनसे राम मंदिर प्रांगण में टीन शेड व पक्का फर्स लगना था, परन्तु वहाँ पर भी टीनशेड तो लगा दिया गया, परन्तु पक्का फर्स निर्माण नही किया गया और पैसे टीन शेड के साथ पक्के फर्स निर्माण के बिल लगाकर पैसे निकाल कर भ्रष्टाचार किया गया है।
अनारसिंह का कहना है कि साक्ष के रूप में उसके पास वीडियो सहित अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आवश्यकता पडऩे पर प्रस्तुत कर सकता है।
जिम्मेदार अधिकारियों से निवेदन किया गया है कि उक्त निर्माण कार्य एवं व्यय की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित अभिलेखों एवं भुगतान की जांच की जाए तथा यदि वित्तीय अनियमितता एवं शासकीय राशि के गबन की पुष्टि होती है तो दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए तथा शासकीय राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए ।
अनार सिंह रघुवंशी का यह भी कहना है कि उक्त भ्रष्टाचार की शिकायत करने से मेरी जान को खतरा बना हुआ है। साथ ही मेरी भूमि पर भी इन लोगों द्वारा कई समय से कब्जा किया हुआ है और मुझे शिवनारायण, सुरेश सिंह, गुलाब सिंह, रणजीत सिंह तथा उनके परिवार के सदस्य राकेश (पूर्व सैनिक), संतोष (रोजगार सहायक/सचिव), शुभम एवं मनोहर से खतरा बना हुआ है। उक्त विवाद के कारण यह लोग लगातार मुझे परेशान कर रहे हैं तथा मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे हैं। अनार सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई कि तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए तथा मेरी एवं मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में मेरे साथ कोई अप्रिय घटना न हो।

0 Comments