रात में गहरा गड्ढा कर रही जेसीबी को विधायक सुदेश राय ने कराया बंद हरे भरे सुंदर बन को उजाड़ रहा था अंडरग्राउंड सीवेज कांट्रेक्टर मना करने के बाद भी कर रहा था कॉन्टैक्टर सुंदरबन में खुदाई का काम



सीहोर। सीवन नदी के तट पर स्थित हरे-भरे सुंदरबन की भूमि को सोमवार रात अंधेरे में अंडरग्राउंड सीवेज कंस्ट्रक्शन का कॉन्टैक्टर जेसीबी पोकलेन चलाकर छन्नी कर रहा था ।

कॉन्टैक्टर की मनमानी की सूचना मिलते ही विधायक सुदेश राय सीधे सुंदरबन पहुंचे और अंडरग्राउंड सीवेज कंस्ट्रक्शन कॉन्टैक्टर अक्षय के कर्मचारियों के द्वारा जेसीबी पोकलेन से किए जा रहे काम को बंद कराया।


विधायक सुदेश राय ने कहा कि नगर पालिका के सीएमओ सुधीर सिंह ने भी सुंदरवन में कार्य करने के लिए मना किया है इसके बावजूद आपके द्वारा जबरन निर्माण कार्य जा रहा है।

 विधायक राय ने मौके से ही सीएमओ सुधीर सिंह को भी कॉल किया और शहर में जारी अंडरग्राउंड सीवेज कंट्रक्शन कॉन्टैक्टर के सभी काम बंद करने के निर्देश दिए।


नहीं मान रहे सीएमओ के निर्देश


नगर पालिका परिषद के द्वारा अमृत योजना 2.0 के तहत जारी गुणवत्ताहीन और भ्रष्टाचार युक्त अंडरग्राउंड सीवेज कंस्ट्रक्शन से आक्रोशित विधायक सुदेश राय ने कॉन्टैक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि सीवेज वालों ने शहर की ऐसी तैसी कर रखी है सीएमओ की भी नहीं सुन रहे हैं। पूरे शहर में सीवेज कंपनी के ठेकेदार ने भ्रष्टाचार मचा रखा है। मना करने के बाद भी सुंदरवन को उजाडा जा रहा है। कांट्रेक्टर के शहर में सभी काम बंद करने के निर्देश विधायक सुदेश राय ने नगर पालिका सीएमओ सुधीर सिंह को दिए हैं।


अंडरग्राउंड सीवेज सीवरेज का काम अमृत योजना 2.0 के तहत किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर के कई हिस्सों में सीवेज लाइन बिछाने का काम नगर पालिका परिषद की देखरेख में चल रहा है। यह काम शहर के नागरिकों के लिए बीते सालों से मुसीबत बना हुआ है।


नागरिक करते रहे हैं शिकायत


बीते सालों में नागरिकों ने अंडरग्राउंड सीवेज कंस्ट्रक्शन कॉन्टैक्टर पर गुणवत्ताहीन घटिया स्तर का निर्माण करने, नागरिकों की अंडरग्राउंड पाइप लाइनों और टेलीफोन की केबलों को क्षतिग्रस्त करने, सीसी सड़कों को तोड़ने फोड़ने, बिजली के खंभो घर और दुकानो को नुकसान पहुंचाने जैसे अनेक आरोप लगाए जाते रहे हैं। अब मना करने के बावजूद अंडरग्राउंड सीवेज कंट्रक्शन कॉन्टैक्टर के द्वारा सुंदरबन को उजाड़ने का मामला सामने आया है इसके बाद विधायक सुदेश राय ने कल एक्शन लिया है।


Post a Comment

0 Comments