सीहोर, 01 जून, 2026 कृषि विभाग द्वारा जिले में खेत बचाओ अभियान संचालित किया जा रहा है। जिले के ग्राम आमाझिर में कृषि उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने "खेत बचाओ अभियान" का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर किसानों को अभियान के उद्देश्यों एवं कृषि क्षेत्र में इसके महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान किसानों को बताया गया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित एवं विवेकपूर्ण उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देना तथा कृषि उत्पादन को टिकाऊ एवं लाभकारी बनाना है। किसानों को मृदा परीक्षण के महत्व की जानकारी देते हुए मृदा परीक्षण के आधार पर अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध एवं असंतुलित उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इसके कारण मृदा की उर्वरा शक्ति में आने वाली कमी के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

0 Comments