कन्या शिक्षा परिसर में 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर


सीहोर, 27 जून, 2026    सीहोर स्थित कन्या शिक्षा परिसर में 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान बालिकाओं को विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों एवं गतिविधियों के माध्यम से व्यक्तिगत कौशल तथा जीवनोपयोगी कौशल जैसे नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, संवाद कौशल, अनुशासन, समय प्रबंधन एवं आत्मविश्वास का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर सभी छात्राओं ने सामूहिक रूप से एक आदर्श एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री कौस्तुक कर्माकर, श्री सत्येंद्र शर्मा, प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा, श्री अशोक त्रिपाठी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments