मानवीय संवेदनशीलता कामानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण बना प्रशासन, ब्रेन हेमरेज पीड़ित बुजुर्ग को एयर एंबुलेंस से पहुंचाया नागपुर

सीहोर, 25 जून, 2026    गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सीहोर एवं नर्मदापुरम के जिला प्रशासन की तत्परता देखने को मिली है। नर्मदापुरम जिले के ग्राम रसूलिया निवासी ब्रेन हेमरेज से पीड़ित 83 वर्षीय बुजुर्ग श्री राम गोपाल टोकसे को तत्काल उच्च स्तरीय उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उन्हें नागपुर पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

   नर्मदापुरम जिला प्रशासन द्वारा सुबह सीहोर जिला प्रशासन से बुधनी के ट्रायटेंड स्थित हेलीपैड पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। इस सूचना पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार प्रशासनिक अमला तत्काल सक्रिय हो गया और मरीज के सुरक्षित आवागमन से लेकर हेलीपैड पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर की गईं।

  बुधनी तहसीलदार श्री ललित सोनी ने बताया कि प्रशासन द्वारा मरीज को नर्मदापुरम से बुधनी हेलीपैड तक सुगमता से पहुंचाने तथा हेलीपैड पर एयर एम्बुलेंस के संचालन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वय स्थापित कर पूरी प्रक्रिया को त्वरित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। सुबह लगभग 11 बजे श्री राम गोपाल टोकसे को पीएम श्री एयर एम्बुलेंस के माध्यम से नागपुर के लिए रवाना किया गया, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा, गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर उपचार की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा कई नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मई 2024 से प्रदेश में ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ प्रारंभ की गई, जो आज गंभीर रूप से बीमार, दुर्घटना प्रभावित एवं आपदा पीड़ित मरीजों के लिए जीवन रक्षक पहल के रूप में कार्य कर रही है। उदाहरण बना प्रशासन, ब्रेन हेमरेज पीड़ित बुजुर्ग को एयर एंबुलेंस से पहुंचाया नागपुर

सीहोर, 25 जून, 2026    गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए सीहोर एवं नर्मदापुरम के जिला प्रशासन की तत्परता देखने को मिली है। नर्मदापुरम जिले के ग्राम रसूलिया निवासी ब्रेन हेमरेज से पीड़ित 83 वर्षीय बुजुर्ग श्री राम गोपाल टोकसे को तत्काल उच्च स्तरीय उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उन्हें नागपुर पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

   नर्मदापुरम जिला प्रशासन द्वारा सुबह सीहोर जिला प्रशासन से बुधनी के ट्रायटेंड स्थित हेलीपैड पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया। इस सूचना पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार प्रशासनिक अमला तत्काल सक्रिय हो गया और मरीज के सुरक्षित आवागमन से लेकर हेलीपैड पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर की गईं।

    बुधनी तहसीलदार श्री ललित सोनी ने बताया कि प्रशासन द्वारा मरीज को नर्मदापुरम से बुधनी हेलीपैड तक सुगमता से पहुंचाने तथा हेलीपैड पर एयर एम्बुलेंस के संचालन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वय स्थापित कर पूरी प्रक्रिया को त्वरित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। सुबह लगभग 11 बजे श्री राम गोपाल टोकसे को पीएम श्री एयर एम्बुलेंस के माध्यम से नागपुर के लिए रवाना किया गया, जहां उनका विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा, गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है। राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक सुलभ और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर उपचार की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा कई नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मई 2024 से प्रदेश में ‘पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा’ प्रारंभ की गई, जो आज गंभीर रूप से बीमार, दुर्घटना प्रभावित एवं आपदा पीड़ित मरीजों के लिए जीवन रक्षक पहल के रूप में कार्य कर रही है।

Post a Comment

0 Comments