नशा मुक्त भारत सप्ताह के समापन अवसर पर 26 जून को निकाली जाएगी नशामुक्ति जन जागरूकता रैली

सीहोर, 25 जून, 2026     कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नशामुक्ति के उद्देश्य से जिले में 17 से 26 जून तक “नशा मुक्त भारत सप्ताह” आयोजित किया जा रहा है। इस सप्ताह के अंतर्गत जिलेभर में अनेक नशामुक्ति संबंधी जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस सप्ताह के अंतर्गत जिले के स्कूल कॉलेजों में नशा मुक्ति पर निबंध, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके साथ ही जन जागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक, नशा मुक्ति शपथ, ई-शपथ अभियान, युवाओं के लिए परामर्श सत्र एवं कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।

    इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 जून को मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर इस विशेष सप्ताह का समापन होगा। इस अवसर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। यह रैली 26 जून को प्रात: 09 बजे आवासीय खेल परिसर से प्रारंभ होगी और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में रैली का समापन होगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में NMBA गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments